International Nurses Day Celebrated with Grand Ceremony at Radhika Hospital
बरेली: राधिका हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और मरीजों की सेवा में निभाई जा रही अहम भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतीक गंगवार ने नर्सिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ होती हैं। मरीजों की देखभाल, समय पर उपचार और उनकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाए रखने में नर्सों का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और नर्स एक टीम की तरह कार्य करते हैं और बिना नर्सिंग स्टाफ के बेहतर चिकित्सा सेवाएं संभव नहीं हैं।
समारोह में अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केक काटकर नर्स दिवस मनाया गया तथा सभी नर्सिंग स्टाफ को शुभकामनाएं एवं सम्मान पत्र भेंट किए गए।