National Doctors' Day Celebrated with Enthusiasm at Radhika Super Speciality and Advance Trauma Centre
बरेली: कर्मचारी नगर स्थित राधिका सुपर स्पेशलिटी एंड एडवांस ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी चिकित्सकों को उनके समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक गंगवार ने कहा कि चिकित्सक केवल मरीजों का उपचार ही नहीं करते, बल्कि उन्हें नया जीवन और नई उम्मीद भी प्रदान करते हैं। मरीजों की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है और यही भावना उन्हें समाज में विशिष्ट स्थान दिलाती है।
इस अवसर पर श्रीमती नेहा मिश्रा (मैनेजर), डॉ. नूरुल कमर, डॉ. मोहम्मद मुस्तकीम, डॉ. राजकुमार शाह, डॉ. दीपक गुप्ता, श्री सोमेश गंगवार, डॉ. समीक्षा पराशर, डॉ. अनीश अहमद खान (एम.एस.), श्री अजय कुमार, मिस सिमरन कुशवाह (एचआर), श्री आदेश गंगवार (मार्केटिंग मैनेजर) सहित संस्थान के अन्य चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।