79th Independence Day Celebrated with Grand Tricolor Hoisting and Fervor at Radhika Hospital
बरेली: राधिका मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अस्पताल परिसर को तिरंगे गुब्बारों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।
समारोह के दौरान अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रतीक गंगवार, प्रशासकीय टीम, वरिष्ठ चिकित्सकों और समस्त नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। डॉ. प्रतीक गंगवार ने सभी कर्मचारियों व उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल का प्रत्येक सदस्य समर्पण और सेवा भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है।
इस अवसर पर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ व कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया तथा मिठाई वितरित की गई।